बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संविधान दिवस पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। भारत के संविधान दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, आस्था एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे देश का संविधान राष्ट्र के महान नेताओं के विचारों, आदर्शों और दूरदर्शिता का परिणाम है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान में निर्धारित मापदंडों एवं मूल्यों का पालन करे और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे।

उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों का पालन करना प्रत्येक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से लोगों में संवैधानिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

सचिव: सुरेश कुमार गोठी

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button