खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानरोज़गार
जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन
नवनियुक्त 34 कार्मिकों को प्रदान किया मुख्यमंत्री का संदेश पत्र एवं वेलकम किट

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 02 अक्टूबर। राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव के तहत शुक्रवार को जिला स्तर पर रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संबोधन एवं संदेश को सुना गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 34 कार्मिकों को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश पत्र एवं वेलकम किट प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्मिकों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने भी नवनियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्ति जनसेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्मिक पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में योगदान दें।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापति, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर जिले के नवनियुक्त कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना तथा रोजगार उत्सव में सहभागिता की।

Subscribe to my channel


