LIVE TVदेशधर्म

धर्मगुरु हिस होलीनेस सैयदना अली कादर मुफद्दल सैफुद्दीन तुस का 79 वां जन्म दिवस दाउदी बोहरा समाज द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

 

ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान

 

लोकेशन जिला नीमच तहसील रामपुरा

रविवार को दाउदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु हिस होलीनेस सैयदना अली कादर मुफद्दल सैफुद्दीन तुस का 79 वां जन्म दिवस दाउदी बोहरा समाज द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । जिसको लेकर बोहरा समाज ने बोहरा मस्जिद से भव्य चल समारोह निकाला । चल समारोह निमचोक,जैन मंदिर, प्रतापगढ़ दरवाजा,बस स्टेंड होते हुए बोहरा मस्जिद पर संपन्न हुआ । चल समारोह में बुरहान स्काउट जीरन द्वारा बैंड की मधुर धुन बजाई जा रही थी जिस पर समाज जन कदमताल करते हुए चल रहे थे। चल समारोह के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई तो बोहरा समाज के वरिष्ठ एवं समाज जन चल समारोह में शामिल थे।बोहरा समाज के सदस्यो ने जानकारी देते हुए बताया कि दाउदी बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु हिस होलीनेस सैयदना अली कादर मुफद्दल सैफुद्दीन सहाब का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है सैयदना अली कादर मुफद्दल सैफुद्दीन सहाब ने शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में कई कार्य किये और हमेशा समाज को एक करने की दिशा में कार्य करते हैं सैयदना साहब ने समाज को एक पैगाम दिया है कि जिस देश में रहो उसके प्रति वफादार रहो ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button