देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
व्यापारी संघ देवेंद्रनगर द्वारा कलेक्टर पन्ना के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
देवेंद्रनगर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 39 लंबे समय से जर्जर अवस्था में है जिसके कारण स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को ढेर सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें धूल के कारण शारीरिक बीमारी एवं रोड खराब होने के कारण एक्सीडेंट होना आम बात हो गई है इसी संबंध में आज देवेंद्र नगर व्यापारी संघ द्वारा देवेंद्रनगर तहसीलदार,नगर परिषद सीएमओ एवं थाना देवेंद्रनगर को रोड संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए कलेक्टर पन्ना के नाम ज्ञापन सोपा जिसमें सात दिन में रोड संबंधी समस्या का हल करने का निवेदन किया।यदि सात दिन तक रोड संबंधी शासन द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं होती तो मजबूरन व्यापारी संघ द्वारा जनता हित में चक्का जाम प्रदर्शन के जैसे कार्य किए जाएंगे जिसकी पूर्ण रूपेण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने में व्यापारी संघ अध्यक्ष शिव बालक नायक सचिब शिरीष अग्रवाल एवं समस्त व्यापारी वर्ग इस ज्ञापन में शामिल हुए।

Subscribe to my channel


