उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

AHTU थाना पुलिस द्वारा बालश्रम उन्मूलन, नशा मुक्ति व बाल विवाह रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल : 7376326175

लखीमपुर खीरी, 07 नवम्बर 2025 —

थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) खीरी की टीम द्वारा आज बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, मिशन शक्ति, बाल विवाह निषेध, और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र क्रमांक 1601/50/2025-26/NCPCR/ECL/Campaign/DD41683 दिनांक 30.05.2025 तथा जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के पत्र संख्या 1042(1-48)/ए०एल०सी०-खीरी(बालश्रम)/2025 दिनांक 15.07.2025 के क्रम में* संचालित किया गया।

अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन में चलाया गया। इस अभियान में उपनिरीक्षक राम अवतार प्रभारी थाना AHTU, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, तथा चाइल्डलाइन खीरी की प्रभारी श्रीमती अंजुम परवीन की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

टीम ने थाना मितौली और नीमगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाल्हनपुर में पहुंचकर ग्रामीणों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशा मुक्त समाज, मानव तस्करी की रोकथाम एवं मिशन शक्ति (पांचवां चरण – सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश) के तहत जागरूक किया।

इस दौरान लोगों को टोल फ्री नंबर 1930, 101, 112, 108, 1098, 181, 102, 1090 की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। टीम ने आमजन से अपील की कि किसी भी आपराधिक या सामाजिक शोषण से संबंधित जानकारी तुरंत इन नंबरों पर दें ताकि अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button