खेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
हर्षवर्धन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बीकेटी ने लेंसकार्ट को 6 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच हर्षवर्धन बने और बेस्ट बल्लेबाज रोहित मालवीय, बेस्ट फाइटर विनीत मित्तल, बेस्ट गेंदबाज मिथिलेश कुमार बने

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
एबीएस स्पोर्ट्स कॉर्पोरेट क्रिकेट टेनिस बॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच लेंसकार्ट क्रिकेट टीम और बीकेटी की क्रिक्रेट टीमों में 15-15 ओवर का आयोजन एवीएस क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड भिवाड़ी मोड़ के पास माहेश्वरी में किया गया! एवीएस ग्राउंड के संचालक अनूप यादव ने बताया कि लेंसकार्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शिव शंकर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन बनाए, जिसमें विनीत मित्तल ने 76 रन, सुरेंद्र ने 13 रन, कप्तान शिव शंकर ने 12 रन, करण कुमार ने 7 रन बनाएं और बीकेटी क्रिकेट टीम के गेंदबाज हर्षवर्धन और मिथिलेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट, विपिन कुमार यादव, रोहित सिंह और स्वान मदान ने 1-1 विकेट लिया! इसके जवाब में बीकेटी क्रिकेट टीम 13.5 ओवर में चार विकेट खोकर 131 रन बना लिए और 6 विकेट से मैच जीत लिया, जिसमें बीकेटी टीम के बल्लेबाज हर्षवर्धन ने 40 रन की लाजवाब पारी खेली, रोहित मालवीय ने 35 रन, रोहित सिंह ने 22 रन, अभिमन्यु ने 17 रन और शुभम कुमार ने 14 रन बनाए ! लेंसकार्ट क्रिकेट टीम के गेंदबाज रितेश ठाकुर, जयशंकर और करण कुमार ने 1-1 विकेट लिया और मैन ऑफ द मैच हर्षवर्धन बने और बेस्ट बल्लेबाज रोहित मालवीय, बेस्ट फाइटर विनीत मित्तल, बेस्ट गेंदबाज मिथिलेश कुमार बने और उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया ! एबीएस ग्राउंड, भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई ! इस मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, एबीएस क्रिकेट ग्राउंड के डायरेक्टर अनूप यादव, बीकेटी कप्तान सौरभ सिंह, बैंक मैनेजर सनी चौधरी सहित भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, और मानव मंगल विकास समिति के कई सदस्य एवम एवीएस क्रिकेट अकैडमी कई खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


