बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानरोज़गार

मेघ रिख जयंती एवं मेघ महोत्सव का भव्य आयोजन, युवाओं के स्वरोजगार और बालिकाओं की आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

मेघ रिख जयंती एवं मेघ महोत्सव का भव्य आयोजन, युवाओं के स्वरोजगार और बालिकाओं की आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

मेघ रिख शिक्षा एवं कल्याण संस्थान, जोधपुर के तत्वावधान में मेघ रिख जयंती एवं मेघ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बालोतरा जिले से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री अमृत रामजी महाराज के सानिध्य में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इनमें श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान जिला बालोतरा के उपाध्यक्ष बाबूलाल नामा, नेशनल अवार्ड प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सालगराम परिहार, मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान के उपाध्यक्ष लक्ष्मणजी लोहिया, जिला परिषद सदस्य पाटोदी श्रीमती बत्ती रुक्मणजी लोहिया, संस्थान के प्रवक्ता मालाराम बागुंडी, संरक्षक दलाराम चौहान, रूपाराम सेजू, गुड़िया पंवार तथा हरिराम पंवार डडाली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के वर्तमान मुद्दों और युवाओं के भविष्य को लेकर विस्तार से विचार व्यक्त किए। बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के साथ रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

वहीं, मेघ समाज की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समाज में बालिकाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण को विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम के लिए सामाजिक स्तर पर प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार, समाज और सामाजिक संस्थाओं को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।

मेघ महोत्सव में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और समाज के समग्र विकास का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने समाज के गणमान्य लोगों से आगे आकर सामाजिक जागृति पैदा करने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button