खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने किया पॉलीहाउस का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 17 सितंबर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने गुरुवार को बल्लभ ग्राम में स्थित कृषक ओमप्रकाश के पॉलीहाउस का निरीक्षण कर वहां संचालित कृषि गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस में उगाई जा रही फसल, उत्पादन, वार्षिक आय एवं इससे होने वाले लाभों के संबंध में कृषक से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

कृषक ओमप्रकाश ने बताया कि पॉलीहाउस का निर्माण 2016 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया गया है। पॉलीहाउस इकाई की कुल लागत 22 लाख 99 हजार 980 रुपये रही, जिसमें सरकार की ओर से 14 लाख 11 हजार 200 रुपये का अनुदान प्रदान किया गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पॉलीहाउस में उगाई जा रही फसल एवं उससे प्राप्त होने वाली आय के बारे में जानकारी लेते हुए किसानों के लिए पॉलीहाउस खेती के लाभों पर चर्चा की। उन्होंने उद्यान विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि पॉलीहाउस जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों से होने वाले लाभों की जानकारी अन्य किसानों तक पहुंचाई जाए तथा उन्हें इस प्रकार की तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button