उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ, राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर और फल वितरण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया और मरीजों को फल वितरित किए गए।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए सेवा भाव के साथ रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। फल पाकर मरीजों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान हरीश द्विवेदी और विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि सेवा, समर्पण और जरूरतमंदों की सहायता भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों ने युवाओं से रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के साथ ही रक्तदान एवं मरीजों की सेवा के माध्यम से सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

Subscribe to my channel


