उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जनप्रतिनिधियों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं और उनके लाभ के संबंध में एक ही स्थान पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह पहुंचकर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करें और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें।

प्रदर्शनी में आमजन के लिए सरकार की विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, ताकि लोग योजनाओं के बारे में जागरूक होकर उनका लाभ उठा सकें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button