देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर 5 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह कामकाजी महिला छात्रावास में आज महिला एवं बालिका कल्याण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, विधिक सहायता प्रकोष्ठ के के. मनोज सुरोलिया एवं युवा भारत संस्थान की संचालिका श्रीमती इंदु पांडेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

संगोष्ठी में बोलते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के के. मनोज सुरोलिया ने महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। किसी भी समस्या की स्थिति में 15100 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी बात निर्भय होकर रखनी चाहिए और किसी भी प्रकार की घटना को छुपाना नहीं चाहिए।

मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं—जन धन योजना, श्रमिक कार्ड योजना, उज्ज्वला योजना आदि—की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक महिला शिक्षित और सशक्त नहीं होगी, तब तक देश सशक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कामकाजी महिला छात्रावास जैसी योजनाओं को महिलाओं के लिए वरदान बताया।

इस अवसर पर युवा भारत संस्थान एवं मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह की संचालिका इंदु पांडेय ने बताया कि आवास गृह में 75 महिलाओं के रहने की व्यवस्था है, जहां आवास, बिजली और पानी की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बी.एड., जी.एन.एम., बी.टेक जैसी पढ़ाई कर रही छात्राएं यहां रह सकती हैं, जिससे ग्रामीण व गरीब महिलाओं को विशेष लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में केयरटेकर जसविंदर कौर, रानी, सुमन, अमरजीत कौर, नीतू, पूजा, सुमन, आरुषि और रोशनी ने अपने विचार रखे।

संस्था सचिव दिनेश पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं

कार्यक्रम संचालन में जितेंद्र संस्था कुमावत और गोपाल पवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व हरिकांत शर्मा उपस्थित रहे

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button