उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 29 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों एवं अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 को तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगी। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिले में मतदान के लिए 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें दुबौलिया को छोड़कर पंचायत कार्यालय भवन तथा नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन में मतदान कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अहमद फरीद खान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन, प्रदुमन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


