पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर परिषद पवई के सफाई कर्मचारी

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर परिषद पवई के सफाई कर्मचारी*
भारतीय सफाई मजदूर संघ मध्य प्रदेश इकाई नगर परिषद पवई के समस्त सफाई कर्मी मंगलवार को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि समस्त सफाई कर्मियों का बकाया ईपीएफओ राशि तुरंत डाली जाए, सफाई कर्मियों की फाइल तैयार की जाए,जिन सफाई कर्मियों के 10 वर्ष से अधिक हो गए हैं उनका 1500 रुपए बढ़ाया जाए निकाले गए 6 कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए, सफाई कर्मियों से दूसरा काम ना लिया जाए ताकि वे अपना कार्य सही तरीके से कर सकें,इसके साथ ही समस्त कर्मचारियों का वेतन महीने की 10 तारीख के अंदर डाला जाए जैसी मांगे प्रमुख है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है,उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।उनका कहना है कि इस बार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
बाइट – कमलेश वाल्मीकि सफाई कर्मी नगर परिषद पवई

Subscribe to my channel


