बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का लोकार्पण, 1 से 4 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 29 सितंबर 2026। साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी के सानिध्य में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का लोकार्पण मंगलवार को पुराने ओसवाल भवन, जसोल में किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महासभा के जोधपुर संभाग प्रभारी श्री गौतमचंद जी सालेचा, नवगठित नगर पालिका जसोल के पार्षद श्री विजय कुमार भन्साली सहित विभिन्न पदाधिकारियों एवं श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी, उदासर सहवृति साध्वी श्री विधुत प्रभाजी, मोमासर साध्वी श्री किरणयशा जी, कांटा भांजी (उड़ीसा) तथा साध्वी श्री चारित्र प्रभाजी जसोल के सानिध्य में सुबह 10:15 बजे बैनर का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद श्री विजय कुमार भन्साली का अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री महावीर चंद सालेचा एवं संभाग प्रभारी श्री गौतमचंद सालेचा ने अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में ज्ञानशाला प्रभारी श्री डूंगर चंद सालेचा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री महावीर चंद सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री पारस मल गोलेछा, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार भन्साली, श्री सम्पत राज चोपड़ा, श्री कालूराम संखलेचा, कार्यकर्ता श्री नरेन्द्र सुराणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1 से 4 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न आयोजन

अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने बताया कि अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 अक्टूबर, गुरुवार को अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत महासंगान गीत का आयोजन श्री नवकार माध्यमिक विद्यालय में साध्वी श्री विधुत प्रभाजी एवं साध्वी श्री चारित्र प्रभाजी के सानिध्य में किया जाएगा।

2 अक्टूबर, शुक्रवार को अहिंसा दिवस श्री एस.एन. वोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रार्थना सभा के बाद साध्वी श्री विधुत प्रभाजी एवं साध्वी श्री चारित्र प्रभाजी के सानिध्य में मनाया जाएगा।

3 अक्टूबर, शनिवार को साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस का आयोजन साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी आदि ठाणा-4 के सानिध्य एवं अन्य धर्मगुरुओं के आतिथ्य में पुराने ओसवाल भवन में सुबह 9:15 बजे होगा।

4 अक्टूबर, रविवार को पर्यावरण शुद्धि दिवस पुराने ओसवाल भवन, जसोल में सुबह 9:15 बजे साध्वी श्री कुंदन प्रभाजी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष कँवर श्री हरिश्चंद्र सिंह जी जसोल, जसोल नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती निर्मला पुखराज जी प्रजापत, उप चेयरमैन श्री रमेश कुमार भन्साली सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहेंगे।

मंगल पाठ के तुरंत बाद अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर “नशा मुक्त परिवार मैराथन-2026” को रवाना किया जाएगा। साथ ही नशामुक्त अणुव्रत संकल्प पत्र भरकर देने वाले लोगों के नाम घोषित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

100 शहरों में चल रही नई पहल

अध्यक्ष श्री महावीर चंद सालेचा ने बताया कि अणुविभा के बैनर तले देश के 100 शहरों में “नया दौर, नई सोच—नशा मुक्त परिवार फॉर विकसित भारत” संदेश के साथ नई पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य नशामुक्त परिवार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button