उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों का संवेदीकरण

बस्ती से वेदान्त सिंह
मछलीशहर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से खंड विकास कार्यालय मछलीशहर में ग्राम प्रधानों का संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मछलीशहर द्वारा की गई, जिसमें विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
संवेदीकरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, जलभराव की स्थिति से बचाव, साफ-सफाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सहयोग प्रदान करने एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संवेदीकरण हेतु स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र मणि विश्वास, श्री विवेक पांडे तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री राजेंद्र पाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को अभियान की गतिविधियों, सामुदायिक सहभागिता तथा अभियान के दौरान विभागीय टीमों के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। ग्राम प्रधानों ने अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
सामूहिक सहभागिता, जागरूकता और सतर्कता के माध्यम से मछलीशहर क्षेत्र को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया गया।

Subscribe to my channel


