अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 04 अक्टूबर 2025।

पुलिस थाना नोखा ने जानलेवा हमले के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री हेमन्त शर्मा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशानुसार की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कैलाश सिंह सान्दू (RPS) तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा श्री हिमांशु शर्मा (RPS) के सुपरविजन में, थानाधिकारी श्री अरविन्द्र भारद्वाज (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। यह गिरफ्तारी बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने अभियोग संख्या 601/2023 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

1. अर्जुनराम लुहार पुत्र रामूराम लुहार, उम्र 36 वर्ष, निवासी बीरमसर, थाना नोखा, जिला बीकानेर।

2. अशोक लुहार पुत्र देवीलाल, उम्र 29 वर्ष, निवासी शेखसर, थाना नोखा, जिला बीकानेर।

3. खुमाराम लुहार पुत्र रेवन्तराम लुहार, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीरमसर, थाना नोखा, जिला बीकानेर।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक अनुसंधान के पश्चात न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान:

श्री अरविन्द कुमार पुनि, थानाधिकारी, पुलिस थाना नोखा।

श्री तेजपाल, कानि 1184, पुलिस थाना नोखा।

श्री रामेश्वर, कानि 467, पुलिस थाना नोखा।

श्री रामेश्वर, कानि 985, पुलिस थाना नोखा।

नोखा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button