काठगोदाम पुलिस ने 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kathgodam police arrested a man with 3.39 grams of illegal smack.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
काठगोदाम… प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक

30.09.2025 को चैकिंग के दौरान हल्द्वानी बायपास रोड नावाड खेड़ा काठगोदाम अभियुक्त अभिषेक गंगवार पुत्र नरेश गंगवार निवासी नशा मुक्ति के पास चौपुला चौराहा काठगोदाम को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम-*
1- उप निरीक्षक रविंद्र राणा
2- कांस्टेबल प्रेम प्रकाश
3 कांस्टेबल भानु प्रताप
Subscribe to my channel


