होम्योपैथी निदेशालय जयपुर द्वारा किया गया होम्योपैथिक औषधालय का निरीक्षण
तिजारा के खिदरपुर ग्राम में आज 29 अगस्त 2025 को राजकीय होम्योपैथिक औषधालय का सहायक निदेशक मैडम नमिता राजवंशी, होम्योपैथी निदेशालय जयपुर राजस्थान के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें औषधालय की सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई और आन ड्यूटी डॉक्टर एसपी यादव, योग प्रशिक्षक विक्रम सिंह एवं कविता यादव मौजूद मिले। तथा समस्त रिकार्ड एवं दस्तावेज पूर्ण पाए गए l औषधालय में हर्बल गार्डन एवं स्वच्छता को मैडम नमिता राजवंशी के द्वारा सराहा गया l