अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस नेता सूर्यमणि पाण्डेय ने जताई जानमाल की आशंका, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती: कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया बुजुर्ग निवासी और कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव सूर्यमणि पाण्डेय ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने ऊपर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद से लगातार जानमाल की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

सूर्यमणि पाण्डेय ने बताया कि 11 जुलाई को पटेल चौक पर दिलीप गुप्ता, बलराम चौधरी, कादिर खान और हेमन्त चौधरी ने रंजिशन उन पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में उनका हाथ टूट गया, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न कर केवल सामान्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और कोई अनहोनी घटती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक रामजियावन, गंगा प्रसाद मिश्रा, बाबूराम सिंह, मो. रफीक खां, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, राजेश चौधरी, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या रुख अपनाता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button