अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने दिया विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा के नेतृत्व में शिवपाल जाट अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल तिजारा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थानांतरण ,2010 से पूर्व कार्यरत शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से छूट देने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम धारा 23 में आवश्यक संशोधन कर कानून में संरक्षण प्रदान किया जाए,सभी संवर्गो की लंबित डीपीसी , डीपीसी हुई पदोन्नत कार्मिकों तुरंत प्रभाव से पदस्थापन पूर्ण किया जाए, तृतीय श्रेणी सेवारत अध्यापकों की बी एड इंटर्नशिप की अवधि को सेवा अवधि मानते हुए नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए, आरएसआर 19 51 के नियम 24 एवं 26 में जरूरी संशोधन कर पंचायत राज ,स्वायत्तशासी संस्थानों आदि से सीधी भर्ती द्वारा उच्च पदों पर चयनित कार्मिकों को वेतन संरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए, परिपत्र दिनांक 2/6/ 2026 के आधार पर की जा रही वेतन पुनरनिर्धारण एवं वसूली संबंधी कार्यवाही को अंतिम नीति निर्णय एवं स्पष्टीकरण जारी होने तक स्थिति रखा जाए, पूर्व में सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत वेतन संरक्षण के प्रकरणों को यथावत रखते हुए उनके आधार पर वसूली आदेशों को निरस्त किया जाए।
इस अवसर पर गिर्राज केला प्रदेश उपाध्यक्ष,हरिराम मीणा जिला महामंत्री, रामकिशन मानका प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,प्रधानाचार्य रामनिवास, प्रधानाचार्य लाल सिंह पालीवाल, राहुल केला ब्लॉक कोषाध्यक्ष तिजारा, ग्यारसीलाल मीणा ब्लॉक महामंत्री तिजारा,प्रेमचंद वर्मा शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि, सुरेश कुमार ब्लॉक कार्यालय मंत्री तिजारा, आकाश पालीवाल, दीपक कुमार जोजाका, हरिप्रसाद जिला कोषाध्यक्ष, श्री चंद जाटव, भगवान सहाय बैरवा जिला महासमिति सदस्य, रामकुमार ब्लॉक महामंत्री मुंडावर, रोशनलाल जाटव ,दीपक कुमार, अनिल कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष किशनगढ़ बास, उप प्रधानाचार्य सुंदर भंडारी, राजेश कुमार, पवन टेकड़िया ,राजेश कुमार गोठवाल ब्लॉक अध्यक्ष मुंडावर, हुकम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष टपूकड़ा ,रघुवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा, देवीलाल ब्लॉक महामंत्री कोट कासिम,विक्रम मीना, रणजीत सिंह कृष्ण कुमार कोटकासिम सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


