उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक अब 21 अगस्त को

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 19 अगस्त 2026। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त 2026 को आयोजित होनी थी। अपरिहार्य कारणों के चलते उक्त बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक 21 अगस्त 2026 को मध्यान्ह 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन आयुक्त कार्यालय सभागार में होगा।
बैठक में मंडल के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
Subscribe to my channel


