अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

खाजूवाला। पुलिस थाना खाजूवाला की टीम ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारी लाल मीणा आरपीएस के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी खाजूवाला के निकट सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी खाजूवाला श्री अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर अवैध हथियार बिक्री की फिराक में घूम रहे अक्षय कुमार पुत्र देवानंद, जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 23, खाजूवाला, जिला बीकानेर को खाजूवाला से बीकानेर जाने वाली सड़क पर बंद राठी फैक्ट्री के पास रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद की गई। हथियार के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ 07 NS 3038 को भी जब्त किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना खाजूवाला में प्रकरण संख्या 188, दिनांक 18.08.2026, धारा 3/25(1B) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

अक्षय कुमार पुत्र देवानंद, जाति मेघवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 23, खाजूवाला, जिला बीकानेर।

पुलिस टीम:

श्री कोहर सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना खाजूवाला

श्री श्रवण राम, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना खाजूवाला

श्री बजरंग यादव, कांस्टेबल नं. 1688

श्री विक्रम पाल, कांस्टेबल नं. 740

श्री प्रेम कुमार, कांस्टेबल नं. 751

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button