उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 19 अगस्त 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमसुल हक के निर्देशानुसार 18 अगस्त 2026 को जनपद न्यायालय के सभागार में साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में साइबर अपराध थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों के बारे में जानकारी दी। टीम ने साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया। साथ ही लोगों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राम करन यादव, द्वितीय अपर जिला जज जितेन्द्र गुप्ता, विशेष न्यायिक अधिकारी (पॉक्सो एक्ट) अनिल कुमार-XIV, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम विराट शिरोमणी, अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय मीनाक्षी सोनकर तथा स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम, अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सिविल बार के अध्यक्ष रमाकान्त पाण्डेय, महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह एवं महामंत्री मारूत शुक्ला सहित अन्य बार अध्यक्ष, मंत्री एवं अधिवक्तागण तथा लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना रहा।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button