बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा अर्बन को-ऑप बैंक ने पीएम श्री विद्यालय में करवाया सीलिंग व मैटिंग कार्य, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। बालोतरा अर्बन को-ऑप बैंक लिमिटेड, बालोतरा की ओर से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीपुरा, बालोतरा के संविधान हॉल में सीलिंग एवं मैटिंग का कार्य करवाया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विमला जी चौधरी ने की।
इस अवसर पर विमला जी चौधरी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का मार्गदर्शन दिया।
समारोह में बालोतरा अर्बन को-ऑप बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंघवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों और परेशानियों से निराश नहीं होना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य यशवंत जी ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संविधान हॉल में एसी लगवाने का निवेदन किया। इस पर बैंक अध्यक्ष अशोक सिंघवी ने संचालक मंडल से विचार-विमर्श कर एसी लगवाने का आश्वासन दिया।
विद्यालय के प्राचार्य यशवंत जी ने विद्यालय में सीलिंग एवं मैटिंग का कार्य करवाने के लिए बालोतरा अर्बन को-ऑप बैंक परिवार का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन जसपाल जी ने किया।
इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष गणपत ढेलारिया, संचालक महेंद्र वैद, चंदा बालर, तारा खत्री, भूपत कोठारी, रमेश जाटोल, अभिषेक गुप्ता, कुम्पाराम पंवार सहित विद्यालय परिवार एवं बैंक परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक सोच, मेहनत और अनुशासन को अपनाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Subscribe to my channel

