LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना तिकुनिया पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा 02 नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 9.550 ग्राम स्मैक व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*खीरी पुलिस*

*थाना तिकुनिया पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा 02 नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 9.550 ग्राम स्मैक व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद*

*दिनांक: 19 अगस्त 2026*

              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, खीरी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल दिशा-निर्देशन में दिनांक 18.08.2026 को थानाध्यक्ष तिकुनिया के नेतृत्व में कोतवाली तिकुनिया पुलिस टीम व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु की जा रही चेकिंग/गश्त के दौरान समय करीब 17:37 बजे, बहदग्राम रननगर (प्रकाश की दुकान के पास, थाना तिकुनिया से 09 कि०मी० उत्तर दिशा) से नेपाल राष्ट्र के रहने वाले 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9.550 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन पाउडर) तथा घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल (नं0- DL4SDM6203) बरामद की गई है। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना तिकुनिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण:*

• मु0अ0सं0 124/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना तिकुनिया, जनपद खीरी

*बरामदगी का विवरण:*

• 9.550 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन पाउडर)

• 01 अदद मोटरसाइकिल (रॉयल एनफील्ड बुलेट) नं0- DL4SDM6203

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*

1. मोतीराम बजगई पुत्र बिसाखा जोशी, निवासी: ग्राम व थाना लमकीचुनहा, जनपद कैलाली, नेपाल राष्ट्र (उम्र करीब 30 वर्ष)।

2. खडक बिष्ट पुत्र पदम बिष्ट, निवासी: ग्राम व थाना लमकीचुनहा, जनपद कैलाली, नेपाल राष्ट्र (उम्र करीब 27 वर्ष)।

*गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम (पुलिस एवं SSB):*

1. थानाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार (थाना तिकुनिया)

2. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार

3. हे0का0 यशपाल सिंह

4. का0 सुमित कुमार

5. का0 कार्तिक कुमार

6. निरी० (सा०) श्री राकेश कुमार (SSB)

7. उ0नि0 श्री गुमान सिंह

8. हे0का0 (जी०डी०) अनुज कुमार

9. हे0का0 (जी०डी०) अनुज रजक

10. का0 (जी0डी0) जफर अंजुम

11. का० (जी०डी०) रमेश

12. का0 (जी0डी0) रामबरेश कुमार

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button