खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा में कन्या महाविद्यालय निर्माण का रास्ता साफ, पुनर्वास के लिए परिवार हुए तैयार

संवाददाता विष्णु शर्मा, तिजारा

 

तिजारा। तिजारा कन्या महाविद्यालय के प्रस्तावित निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। नगर परिषद की भूमि पर वर्षों से बसे परिवारों के पुनर्स्थापन के लिए प्रशासन द्वारा पहले ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थीं। पुनर्वास स्थल पर भूमि समतलीकरण, पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

इन सुविधाओं के उपलब्ध होने के बाद सभी प्रभावित परिवार पुनर्वास के लिए तैयार हो गए हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं श्रद्धेय महंत बालकनाथ योगी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। परिवारों ने विधायक का स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं और मांगों से उन्हें अवगत कराया।

विधायक महंत बालकनाथ योगी ने सभी परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया तथा कहा कि किसी भी परिवार को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

पुनर्वास की सहमति मिलने के बाद अब तिजारा में प्रस्तावित कन्या महाविद्यालय के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि महाविद्यालय के निर्माण से बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button