खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री महाराज दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
ग्राम पंचायत तिगांवा में प्रजापति समाज ने मनाया गौरव दिवस

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (खैरथल-तिजारा), राजस्थान
तिगांवा (जिला खैरथल-तिजारा)।
प्रजापति समाज द्वारा रविवार को श्री महाराज दक्ष प्रजापति जी का जन्मोत्सव ग्राम पंचायत तिगांवा में बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कोटकासिम और हरसोली तहसील से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।
समारोह का शुभारंभ श्री यादे माँ और श्री महाराज दक्ष प्रजापति जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
उप सरपंच विनोद कुमार शास्त्री ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को गरिमामय रूप प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजाराम सरपंच ने कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कृति व विरासत को मजबूत करते हैं और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।”
*🎤 मंच पर उपस्थिति:*
बालकिशन पहलवान (अध्यक्ष, विशेष अतिथि)
राजाराम (सरपंच, कोटकासिम)
जगमाल सिंह (पत्रकार एवं उपाध्यक्ष)
दिनेश कुमार (कोषाध्यक्ष)
रामनिवास (सलाहकार), रामुतार, ओमप्रकाश, भीमसिंह, डॉ. रामसिंह, तेजभान, श्यामलाल, रोशनलाल, मोतीलाल, अशोक कुमार, मोनी कुमार, बनवारीलाल, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, गबरू राम, पप्पू राम, मनोज कुमार, धर्मपाल आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।
*🌸 मातृशक्ति की भागीदारी:*
इस आयोजन में समाज की माताएँ, बहनें एवं बालिकाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनकी उपस्थिति ने सामाजिक एकता एवं श्रद्धा भाव को और सशक्त किया।
*🙏 भामाशाह योगदान:*
भामाशाह अशोक कुमार एवं मोती लाल ने समाज के लिए भोजन व्यवस्था कर सेवा भावना का परिचय दिया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।
📸 रिपोर्टर: जयबीर सिंह
स्थान: ग्राम पंचायत तिगांवा | दिनांक: 27 जुलाई 2025

Subscribe to my channel


