उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 30 अप्रैल 2026 (सू.वि.) — जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को बाढ़ पूर्व तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार को निर्देशित किया कि सभी तटबंधों की मरम्मत, कटान संभावित स्थलों की पहचान और सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही निचले और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी सीएचसी और पीएचसी को सक्रिय रखा जाए। मेडिकल कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती हो। इसके अलावा सांप के काटने की दवा, जीवन रक्षक दवाएं, क्लोरीन टैबलेट और ओआरएस घोल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा।

पशुओं के लिए भी विशेष इंतजाम

पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि समय से भूसा और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पशुओं के टीकाकरण की पर्याप्त आपूर्ति रखी जाए। साथ ही बाढ़ के दौरान अस्थायी गोशालाओं के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा गया।

राहत सामग्री और बिजली व्यवस्था पर जोर

आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए कि शासन के मानकों के अनुरूप बाढ़ राहत सामग्री की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। वहीं विद्युत विभाग को बाढ़ के दौरान बिजली आपूर्ति बंद और चालू करने में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया।

समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जनपद में कुल 17 तटबंध हैं, जिनकी मरम्मत और देखरेख बाढ़ खंड प्रथम द्वारा की जाती है। सभी तटबंधों के लिए सहायक एवं अवर अभियंताओं की तैनाती कर उनका मुख्यालय भी निर्धारित कर दिया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डा. राजीव निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button