बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
स्माइली एग्जीबिशन का शुभारंभ, जीटो टीम, वी क्लब टीम एवं तेरापंथ महिला मंडल ने किया उद्घाटन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। पाली की प्रसिद्ध स्माइली इवेंट्स की ओर से 23 एवं 24 जुलाई को पाली बाजार स्थित बाबू भवन, बालोतरा में दो दिवसीय स्माइली एग्जीबिशन का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का आयोजन उर्मिला तापड़िया एवं संतोष बोहरा के संयोजन में किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन जीटो टीम, वी क्लब टीम एवं तेरापंथ महिला मंडल के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों एवं व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन का मंच उपलब्ध कराना तथा शहरवासियों को एक ही स्थान पर विविध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की खरीदारी का अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर वी क्लब जसोल बालोतरा की सदस्याओं ने विशेष अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही वी क्लब जसोल बालोतरा की रीजन चेयरपर्सन खुशबू ठेलरिया को प्रथम लकी ड्रॉ निकलने पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
लकी ड्रॉ के प्रायोजक मानसी ज्वेलर्स रहे। प्रथम लकी ड्रॉ का पुरस्कार प्राप्त करने पर खुशबू ढेलाड़िया को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजक उर्मिला तापड़िया एवं संतोष बोहरा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुँचकर खरीदारी करने तथा स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Subscribe to my channel


