ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महान जनसेवी अमरपाल सिंह नेता जी एवं ईश्वरदेवी माताजी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
परम श्रद्धेय महान जनसेवी श्री अमरपाल सिंह नेता जी (ठाकुर साहब) की 27वीं पुण्यतिथि एवं पूज्य माता श्रीमती ईश्वरदेवी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ईश-अमर पुष्पांजलि एवं शब्दांजलि पखवाड़े के अंतर्गत भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर श्री टैगोर हाउस (ठाकुरवाड़ी) में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन एवं वंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवी सुनील अमर टैगोर ने कहा कि अमरपाल सिंह नेता जी का निधन परिवार के साथ-साथ समूचे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी आज भी टैगोर परिवार (ठाकुरवाड़ी) सहित सर्वसमाज को महसूस होती है। उन्होंने जनहित, समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व योगदान दिया, वह सदैव वंदनीय और अनुकरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि अमरपाल सिंह नेता जी जैसी महान विचारक एवं समाज सुधारक विभूतियां इस संसार में कभी-कभार ही जन्म लेती हैं। परिवार स्वयं को सौभाग्यशाली मानता है कि वह ऐसी महान विभूति का वंशज है और उनके नाम एवं आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस दौरान सुनील अमर टैगोर ने सपरिवार दिवंगत महानुभावों के जीवन, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मोक्ष टैगोर आर्ट वर्क के संचालक एवं आर्टिस्ट मोक्ष अमर टैगोर, लक्ष्य अमर टैगोर (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाकियू भानु), श्रीमती बीना टैगोर (संचालक, श्री टैगोर हाउस), गिरिजा धाकरे, आराध्या लक्ष्य टैगोर, टिंकल टैगोर, अमर वंश एवं रजत अमर टैगोर सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्माओं की स्मृतियों को नमन किया तथा उनके आदर्शों एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


