अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
चाकू से हमला कर युवक से Apple मोबाइल लूटने का आरोप

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। नाइट ड्यूटी पर जा रहे एक युवक के साथ तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर चाकू से हमला करने और Apple मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने राजस्थान पुलिस के लॉस्ट आर्टिकल पोर्टल पर सूचना दर्ज कराने के साथ ही फूलबाग पुलिस थाने में शिकायत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम वर्मा पुत्र दोरीलाल, निवासी ग्राम सराय साधौ, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) ने शिकायत में बताया कि 23 जुलाई की रात वह नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान हाईटेक गियर कंपनी के पास पीछे से बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ मारपीट की, पेट में चाकू मार दिया तथा उनका Apple मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने राजस्थान पुलिस के लॉस्ट आर्टिकल पोर्टल पर सूचना दर्ज कराई। इसके अलावा उसने फूलबाग पुलिस थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मोबाइल बरामद किए जाने की मांग की है।

Subscribe to my channel


