उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

विधायक तिलक राज बेहड़ एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रताप सिंह ने ₹88 लाख की लागत से निर्मित दो भव्य प्रवेश द्वारों का किया लोकार्पण,आदित्य चौक एवं हल्द्वानी रोड स्थित काली मंदिर के पास बने भव्य गेटों से बढ़ेगी किच्छा की सुंदरता

MLA Tilak Raj Behad and Municipal Council President Pratap Singh inaugurated two grand entrance gates constructed at a cost of ₹88 lakh. The grand gates constructed near Aditya Chowk and Kali Temple on Haldwani Road will enhance the beauty of Kichha.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

किच्छा…किच्छा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ एवं नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने विधायक निधि से लगभग ₹88 लाख की लागत से निर्मित दो भव्य प्रवेश द्वारों का संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत लोकार्पण किया।

दोनों प्रवेश द्वारों के निर्माण से शहर की सुंदरता में वृद्धि होने के साथ-साथ किच्छा को एक नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विधायक निधि से निर्मित इन दोनों भव्य प्रवेश द्वारों में पहला गेट आदित्य चौक पर तथा दूसरा हल्द्वानी रोड स्थित काली मंदिर के पास बनाया गया है। दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रवेश द्वारों के निर्माण से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को किच्छा का आकर्षक स्वरूप देखने को मिलेगा। इन गेटों का निर्माण शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और भव्यता में चार चांद लगेंगे।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किसी भी शहर के प्रवेश द्वार उसकी पहचान और सुंदरता का प्रतीक होते हैं। किच्छा के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भव्य गेटों का निर्माण कराने का उद्देश्य शहर को सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना है।

विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों के विकास तथा सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के साथ किच्छा के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विधायक निधि के साथ-साथ नगर पालिका के माध्यम से भी शहर में विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों के आपसी सहयोग से किच्छा को एक सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नगर के प्रमुख स्थानों का सौंदर्यीकरण करने के लिए भविष्य में भी आवश्यकतानुसार कार्य कराए जाएंगे।

नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष प्रताप सिंह ने भी शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

इस दौरान सिरौली कला नगर पालिका अध्यक्ष सईदूल रहमान, किच्छा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालडा, जितेन्द्र सिंह,मेजर सिंह, रामबाबू, गुरचरण सिंह बब्बू, नजाकत खान, छोटेलाल कोली, विमल भारती, संतोष ठाकुर,मोहम्मद यामीन, जुनैद मलिक, नितिन शर्मा,शिबू सक्सेना,फजील खान,आरिफ कुरैशी,नासिर खा, दलजीत कक्कड़, डिंपल सिंह, देवकीनंदन, गुरचरण सिंह चन्नी,धर्मेन्द्र सिन्धी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button