बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा के नवनिर्वाचित सभापति योगेश गहलोत एवं उपसभापति कांतिलाल हुंडिया का सीए ओमप्रकाश बांठिया ने किया सम्मान
बालोतरा के चहुंमुखी विकास की जताई उम्मीद, स्वच्छ और सुंदर बालोतरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, राजस्थान। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बालोतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति श्री योगेश गहलोत एवं उपसभापति श्री कांतिलाल हुंडिया का सम्मान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बांठिया ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के नेतृत्व में बालोतरा शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी।
स्वच्छ बालोतरा, सुंदर बालोतरा बनाने का किया आह्वान
सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बालोतरा के लोकप्रिय विधायक डॉ. अरुण चौधरी एवं वरिष्ठ नेता मदनराज चोपड़ा को भी बधाई देते हुए बालोतरा जिले के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि बालोतरा की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छ बालोतरा, सुंदर बालोतरा के संकल्प को साकार करने तथा शहर के चहुंमुखी विकास की दिशा में सकारात्मक पहल करने की अपील की।
पूर्व सभापति सहित गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
सम्मान समारोह के दौरान बालोतरा नगर परिषद के पूर्व सभापति श्री पारसमल भंडारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए बालोतरा के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर विकास की कामना की।

Subscribe to my channel


