बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थान के 660 इंडेन गैस वितरकों में बीकानेर खाजूवाला की कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी ने प्रथम स्थान के साथ पूरे राजस्थान में लहराया परचम

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*राजस्थान के 660 इंडेन गैस वितरकों में बीकानेर खाजूवाला की कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी ने प्रथम स्थान के साथ पूरे राजस्थान में लहराया परचम*
आज इंडिन ऑयल कॉरपोरेशन राजस्थान राज्य कार्यालय जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में श्री मनोज गुप्ता ED &SH (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड स्टेट हेड) और श्री आशीष कुमार महाप्रबंधक के कर-कमलों द्वारा टॉपी और स्मृति चिन्ह के साथ एजेंसी के प्रोपराइटर श्री जितेंद्र सिंह गोदारा को सम्मानित किया गया।
**कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी, * ने राजस्थान राज्य के कुल *660 इंडेन गैस वितरकों (शहरी और ग्रामीण)* में *संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान* प्राप्त कर प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान अपने नाम किया है
*सफलता के पीछे फौजी अनुशासन:* गौरतलब है कि इस सफलता के नायक *श्री जितेंद्र सिंह गोदारा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त* हैं। भारतीय सेना में सेवा के दौरान उन्होंने जो अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और वफादारी सीखी, वही आज उन्हें सफलता की इस सीढ़ी तक पहुंचा रही है। यह कोई पहला अवसर नहीं है, इससे पूर्व भी श्री जितेंद्र सिंह गोदारा अपनी बेहतरीन और निस्वार्थ सेवाओं के लिए राज्य स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
पूरे राजस्थान के 660 इंडेन गैस वितरकों में शहरी और ग्रामीण दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त होने की खबर से *खाजूवाला, बीकानेर और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर* छा गई है। क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। इस गौरवमयी कार्यक्रम के दौरान *श्री राजेश भाटी, वरिष्ठ प्रबंधक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, राजस्थान राज्य कार्यालय, जयपुर, श्री जितेंद्र वर्मा, मंडल एलपीजी बिक्री प्रबंधक, जोधपुर मंडल, श्री गौरव शर्मा एलपीजी सेल्स मैनेजर बीकानेर* सहित इंडियन ऑयल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश भर से आए अनेको इंडेन गैस वितरक मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


