उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची प्रकाशित, 25 अक्टूबर तक मांगी गईं आपत्तियां

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी, तहसील एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी सूची

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 19 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद बस्ती के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा तैयार की गई मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को कर दिया गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रस्तावित मतदेय स्थल सूची प्रकाशित कर दी गई है।

इन पांच विधानसभा क्षेत्रों की सूची हुई प्रकाशित

– 307 – हर्रैया

– 308 – कप्तानगंज

– 309 – रुधौली

– 310 – बस्ती सदर

– 311 – महादेवा (अनुसूचित जाति)

25 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित प्रस्तावित सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल अथवा संबंधित पक्ष को कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना है, तो वह 25 अक्टूबर 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में प्रस्तुत कर सकता है।

तहसील कार्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी सूची

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची संबंधित तहसील कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

प्रशासन की ओर से संबंधित व्यक्तियों एवं राजनीतिक दलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सूची का अवलोकन कर आवश्यक आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button