उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

जगतपुरा मुखर्जी नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव का वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से फीता काट किया शुभारंभ 

Senior BJP leader and social worker Bharat Bhushan Chugh formally inaugurated the Durga Puja festival in Jagatpura Mukherjee Nagar by cutting the ribbon.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर – शहर के वार्ड नंबर 5 जगतपुरा मुखर्जी नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें बीती रात नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने खूबसूरत नृत्य कर सबका मन मोह लिया।

नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से फीता काट और मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में जगह-जगह दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

जो हमारी संस्कृति, धर्म और आध्यात्म को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की पूजा और आराधना से मनुष्य के दुखों और संकटों का नाश होता है। श्री चुघ ने कहा की नवरात्र के पावन दिनों में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज की युवा पीढ़ी अपने धर्म को लेकर आगे बढ़ रही है वह आने वाले दिनों के लिए एक सुखद और बेहतर संदेश है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हरिदासपुर और श्री दुर्गा पूजा कमेटी धर्मनगर नंबर-2 खानपुर के 44 वें महोत्सव में भी पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

और कार्यकम का शुभारंभ किया। इस दौरान जगतपुरा मुखर्जी नगर दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष सपन साना, उपाध्यक्ष प्रश्नजीत विश्वास, महासचिव अमृतलाल,उपसचिव रवि सरकार, मुकुल मंडल, कोषाध्यक्ष तपन गोलदार, रोहित गोलदार ,संरक्षक बलाई विश्वास,नारायण मंडल, अखिलेश मंडल, सुधीर सरकार, महेश राय, रणजीत सरकार ,सपन साना, प्रदीप सरकार ,अजीत मंडल, प्रदीप अधिकारी ,नव कुमार साना, शंकर मंडल ,हरिश्चंद्र ,हरीश सरकार, विकास सरकार, समेत हरिदासपुर के मनोहर लाल ,इंद्रपाल सिंह, मुकुंद हालदार, नरेश तपाली ,धर्मपुर खानपुर के राजकुमार मंडल, सुखदेव मंडल, राकेश हालदार,सूरज सिकदर ,संजय आदि मौजूद थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button