उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 2 मई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगी अध्यक्षता

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 30 अप्रैल 2026 (सू.वि.)
जनपद बस्ती में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 02 मई 2026, शनिवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से तहसील हर्रैया परिसर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों को मौके पर ही सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ निर्धारित समय पर तहसील हर्रैया पहुंचें, ताकि संबंधित अधिकारियों द्वारा उनका निस्तारण कराया जा सके।
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद है।
Subscribe to my channel


