उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 4 मई को लगेगा दिव्यांगजन समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल कोर्ट

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 30 अप्रैल 2026 (सू.वि.)
जनपद के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 4 मई 2026 को मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह मोबाइल कोर्ट राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल कोर्ट के सफल संचालन के लिए 10 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीक ही उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके।
प्रशासन ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस मोबाइल कोर्ट में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
Subscribe to my channel


