जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पाल रोड जोधपुर में भव्य वरघोड़ा के साथ पंचदिवसीय जैन प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
परमात्मा व जैनाचार्य का हुआ मंगल प्रवेश व निकला वरघोड़ा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर, 30 अप्रैल। शहर के पाल रोड स्थित आदिनाथ नगर में आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली चल जैन जिनालय की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पंचदिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर परमात्मा की प्रतिमा एवं जैनाचार्यों का मंगल प्रवेश गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाले गए विशाल वरघोड़ा के रूप में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
साईं बाबा मंदिर के पास से प्रारंभ हुआ यह भव्य वरघोड़ा आदिनाथ नगर स्थित नवनिर्मित चल जिनालय तक पहुंचा। कार्यक्रम में आचार्य जयानंदसूरीश्वर, गणिवर्य जयकिर्तिविजय एवं साध्वी भाग्यपूर्णाश्री आदि साध्वी भगवंतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। पूरे मार्ग में भक्तों ने जयघोष करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि आदिनाथ नगर में बन रहे इस चल जिनालय का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को नियमित दर्शन, पूजन एवं वंदन का लाभ प्रदान करना है। यह आयोजन मुंबई के प्रेरणास्रोत भाईश्री एवं स्थानीय श्रावक-श्राविकाओं के सहयोग से संभव हो पाया है। इसमें प्यारेलाल हिरण, गौतम सिंघवी सहित अनेक परिवारों का विशेष योगदान रहा।
महोत्सव की जानकारी देते विनायकिया ने बताया पंच दिवसीय आयोजन के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कुम्भ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारारोपण, नवग्रह पूजन, नंदावर्त पूजन, पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन, लघु शांति स्नात्र विधान, दश दिकपाल पूजन, अष्टमंगल एवं सत्तर भेदी पूजन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। विभिन्न परिवारों द्वारा इन अनुष्ठानों का लाभ लिया जा रहा है।
पंचदिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण 3 मई को होने वाली चल जैन जिनालय की भव्य प्रतिष्ठा रहेगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं मीडियाकर्मियों से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने और कवरेज हेतु सादर आमंत्रण दिया है।

Subscribe to my channel


