धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा का विशेष आध्यात्मिक सत्र: “स्वार्थ से ऊपर कर्तव्य ही सच्ची सेवा”

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा: आचार्य भगवंत श्री रश्मि रत्न सूरीश्वरजी म.सा. के सुशिष्य, पन्यास प्रवर श्री यशरत्न विजय जी म.सा. की पावन निश्रा में रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आराधना भवन, विमलनाथ मंदिर के पास एक विशेष आध्यात्मिक सत्र “सेवा – स्वयं सुख” का आयोजन किया गया। इस दुर्लभ संत-समागम में शहर की विभिन्न संस्थाओं के लगभग 150 सदस्यों ने पूर्ण तन्मयता के साथ भाग लिया और गुरुदेव के वचनों का श्रवण किया।

प्रवचन के दौरान, पन्यास प्रवर श्री यशरत्न विजय जी म.सा. ने सेवा के वास्तविक मर्म को समझाते हुए इसके 5 सूत्र प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा केवल वही नहीं है जो दिखाई देती है, बल्कि किसी के लिए कुछ करने का निस्वार्थ ‘भाव’ भी अपने आप में एक महान सेवा है। गुरुदेव ने जोर देते हुए कहा कि स्वार्थ से ऊपर अपने कर्तव्य को रखना ही सच्ची सेवा का स्वरूप है। निस्वार्थ सेवा से ही आत्मा को वास्तविक सुख प्राप्त होता है।

इस प्रेरणादायक सत्र के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए क्लब अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ और सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल ने बताया कि रोटरी का मूल मंत्र ही निस्वार्थ समाज सेवा है। ऐसे आध्यात्मिक सत्रों को आयोजित करने का मुख्य ध्येय सदस्यों और स्वयंसेवकों को सेवा के वास्तविक अर्थ से गहराई से जोड़ना है, ताकि वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को केवल एक कार्य समझकर नहीं, बल्कि आत्मिक सुख के भाव से पूर्ण कर सकें।

इस वैचारिक व आध्यात्मिक समागम को मूर्त रूप देने और गुरुदेव का सानिध्य उपलब्ध कराने में रोटरी क्लब के संस्थापक सदस्य मानक चोपड़ा की महती भूमिका रही।

इस अवसर पर चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. संतोष शिवनानी, प्रवीण चोपड़ा, राजकुमार मालू, मांगीलाल मालू, प्रमेंद्र बाफना, सौरभ व्यास, मुकेश बजारी, कैलाश गर्ग, और मुकेश हिरानी सहित विभिन्न संस्थाओं के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button