अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सरपंच चुनाव के बाद हिंसा पड़ी भारी: बीकानेर में 10 और आरोपी दबोचे
पथराव और सरकारी संपत्ति तोड़ने पर पुलिस सख्त

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*बीकानेर।* ग्राम पंचायत केला में सरपंच चुनाव का रिजल्ट आते ही भड़की हिंसा के मामले में छत्तरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी केला गांव के ही रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 से 60 साल के बीच बताई जा रही है।
*क्या था पूरा मामला?*
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दो पक्षों में तनातनी इतनी बढ़ गई कि पथराव शुरू हो गया। भीड़ ने सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की और राजकार्य में बाधा डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तरगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया था।
*थानाधिकारी ने कहा – बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी*
छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, राजकार्य में बाधा और शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने गांव में दबिश देकर 10 लोगों को पकड़ा है।
उन्होंने साफ कहा कि चुनावी रंजिश में कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन परिणाम के बाद हिंसा करना गंभीर अपराध है। बाकी बचे आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Subscribe to my channel


