जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़
बारामुल्ला में ईद मिलादुन्नबी और इमाम अहमद रज़ा (र.अ.) सम्मेलन का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
बारामुल्ला, 26 जुलाई 2025:
आज शनिवार को बारामुल्ला जिले के मालपोरा, नरवा क्षेत्र में सौतुल अवलिया यूनिट मालपोरा के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी और इमाम अहमद रज़ा (रह.) के सम्मान में एक भव्य आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि हज़रत अल्लामा मौलाना अब्दुल रशीद दाऊदी साहब क़िबला ने अत्यंत प्रेरणादायक और रुहानी तक़रीर पेश की। उन्होंने अपने संबोधन में प्रेम, सौहार्द और इस्लामी मूल्यों को अपनाने पर बल दिया तथा हज़रत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ और आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ाँ (र.अ.) की शिक्षाओं पर चलने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई प्रसिद्ध इस्लामी विद्वानों ने भी भाग लेकर इस्लामी ज्ञान और उच्च नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, देशभर से आए प्रसिद्ध नातख्वान हज़रत ने नात शरीफ पेश कर समूचे माहौल को इश्क-ए-रसूल ﷺ की रूहानियत से भर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, बुजुर्ग, विद्वान, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक और यादगार रूप ले सका।
सम्मेलन का समापन क्षेत्र में अमन, भाईचारा, एकता और इस्लामी शिक्षाओं के प्रसार की दुआओं के साथ किया गया।
आयोजक:
सौतुल अवलिया यूनिट, मालपोरा, नरवा, बारामुल्ला

Subscribe to my channel


