जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हैदराबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त श्रीराम पुत्र कढिले, निवासी ग्राम नगरा सलेमपुर, थाना हैदराबाद, जिला खीरी को गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में की गई। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 3284-16, अपराध संख्या 53-04, धारा 41, 42 F ACT व 4/10 UP GT ACT के तहत थाना गोला में मामला दर्ज था। उसे आज 24 जुलाई 2025 को संबंधित न्यायालय सिविल जज (सी.डी.) / एफ.टी.सी. लखीमपुर खीरी में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक संतपाल सिंह, थाना हैदराबाद
हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, थाना हैदराबाद
जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ की यह मुहिम लगातार जारी है।