जनपद खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु०अ०सं० 159/2025 धारा 366/363/504/506 भादवि में वांछित अभियुक्त अरून तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आज दिनांक 24 जुलाई को पुलिस टीम ने अभियुक्त को संत निरंकारी बाबा सत्संग भवन के पास, वहद ग्राम मुरारखेडा से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध अपहरण, धमकी एवं गाली-गलौज जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उप निरीक्षक अनिल सिंह पकंज
2. कांस्टेबल राहुल त्यागी
(दोनों थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी से)
जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय का माहौल बना है।