LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी पुलिस का ऑपरेशन कन्विक्शन 6 अपराधियों को अलग-अलग मामलों में सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी, 22 जुलाई 2025 —
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत जनपद की विभिन्न न्यायालयों द्वारा आज कुल 6 अपराधियों को सजा सुनाई गई है। पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के चलते इन मामलों में त्वरित न्याय हुआ।
सजा का विवरण इस प्रकार है:
✅ हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा
थाना मोहम्मदी क्षेत्र में वर्ष 2021 में हत्या के मामले में आरोपी संदीप सिंह, प्रदीप सिंह और कल्लू को माननीय अपर सत्र न्यायालय मोहम्मदी ने उम्रकैद की सजा और ₹12,000-₹12,000 जुर्माने की सजा सुनाई।
✅ नाबालिग से छेड़छाड़ में सजा
थाना मैगलगंज क्षेत्र में 2016 में 14 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी अंकित कुमार को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 3 साल 6 महीने की सजा और ₹6,000 जुर्माना सुनाया।
✅ अश्लीलता के मामले में सजा
थाना तिकुनिया के अश्लीलता मामले (2003) में आरोपी आशाराम को जेल में बिताई अवधि की सजा और ₹200 जुर्माना हुआ।
✅ लकड़ी चोरी में दोषियों को सजा
थाना तिकुनिया के वर्ष 1996 के मामले में बलिहार सिंह और जंगा सिंह को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और ₹700-₹700 जुर्माना हुआ।
✅ लूट की कोशिश में सजा
थाना ईसानगर में वर्ष 1996 में लूट की कोशिश के मामले में आरोपी रफीक को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और ₹5,000 जुर्माना सुनाया गया।
✅ अवैध हथियार रखने पर सजा
थाना मैगलगंज में वर्ष 2011 के आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी छैलू उर्फ छैल बिहारी को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और ₹2,000 जुर्माना दिया गया।
👉 पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अपराधियों को उनके अपराध का दंड हर हाल में दिलाया जाएगा।