LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सम्पूर्णानगर पुलिस ने किया 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी: दिनांक 23 जून 2025 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में फरार चल रहे 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमरजीत सिंह, जगरुप सिंह, विशाल तिवारी उर्फ सिन्टू, राकेश, मुकेश और सूर्य नारायण शामिल हैं, जो लखीमपुर खीरी व पीलीभीत जनपद से ताल्लुक रखते हैं। सभी अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल सिंह पंकज, हेडकांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार, नरेंद्र कुमार और अंकित कुमार शामिल रहे।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button