LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना पलिया पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस संग अभियुक्त किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 21 जून 2025:

पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र दर्शन सिंह, निवासी राघवपुरी टिल्ला नं. 04, चौकी कम्बोजनगर, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत को 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना पलिया में मु.अ.सं. 242/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

1. मु.अ.सं. 217/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सम्पूर्णानगर

2. मु.अ.सं. 020/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सम्पूर्णानगर

3. मु.अ.सं. 032/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम एवं 317(4) बीएनएस, थाना पलिया

4. मु.अ.सं. 045/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना भीरा

5. मु.अ.सं. 048/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना भीरा

6. मु.अ.सं. 242/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना पलिया

बरामदगी:

12 बोर का एक अवैध तमंचा

12 बोर का एक जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी टीम:

उ.नि. आदित्य कुमार

हे.कां. हरिकेश कुमार

कां. पवन कुमार वर्मा

कां. परीक्षित सैनी

कां. संदीप चौधरी

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button