बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा बालोतरा शहर मंडल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी बालोतरा शहर मंडल के अंतर्गत आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में विधायक श्री अरुण चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भरत मोदी के साथ पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान आगामी नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है। इसके लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ मैदान में जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

Subscribe to my channel


