जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

नव नियुक्त SHO एजाज वानी से मिले सरदार जाहिर खान, दी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष सरदार जाहिर खान ने सिटी पुलिस स्टेशन पुंछ के नव नियुक्त थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर एजाज वानी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर एजाज वानी को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान सरदार जाहिर खान ने इंस्पेक्टर एजाज वानी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पुंछ शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा एवं हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय मजबूत होना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त SHO जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान क्षेत्र के जनहित एवं लोगों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में पूर्व सरपंच हबीबुल्लाह खान भी मौजूद रहे।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। सरदार जाहिर खान ने एक बार फिर इंस्पेक्टर एजाज वानी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button