LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 03 चोरी की साइकिलों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीरी पुलिस*
*थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 03 चोरी की साइकिलों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 08 अगस्त 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी महोदय, मितौली के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में वांछित/वारण्टी एवं संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में, थानाध्यक्ष थाना नीमगांव के कुशल नेतृत्व में आज थाना नीमगांव पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/वारण्टी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान थाना नीमगांव पर पंजीकृत मु.अ.सं. 292/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(5) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त हीरालाल को 03 अदद चोरी की साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
• हीरालाल पुत्र पत्तू निवासी ग्राम लोन पुरवा, थाना खीरी, जिला लखीमपुर खीरी वर्तमान पता चफन्दी, थाना कोतवाली सदर, जिला खीरी।
*बरामदगी का विवरण:*
• 03 अदद चोरी की साइकिलें
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:*
1. थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम
2. उ०नि० श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह
3. उ०नि० श्री संन्दीप यादव
4. हे०का० संजय कुमार


Subscribe to my channel


